ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

अरवल में 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को थी तलाश

ARWAL: अरवल पुलिस ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो साल से दोनों फरार थे जिसे पकड़ने में पुलिस को आज सफलता मिली है। अरवल एसपी मोहम्मद कासिम

अरवल में 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को थी तलाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: अरवल पुलिस ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो साल से दोनों फरार थे जिसे पकड़ने में पुलिस को आज सफलता मिली है। अरवल एसपी मोहम्मद कासिम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने एक टीम का गठन किया। 


जिसमें महेन्दिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक के नेतृत्व में अरवल पुलिस के अलग-अलग इकाई टीम के बेहतर कोर्डिनेशन ने कई दिनों से फरार चल रहे अरवल जिले के दो टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मो० कासिम ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गयी और जिले के दो टॉप 10 अपराधकर्मी जो करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे।


 दोनों को उनके घर अरई देवी बिगहा थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद से दबोचा गया। अरवल जिला की विशेष टीम ने दोनों को दाउदनगर थाने की मददसे गिरफ्तार किया। बता दें कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मेहन्दिया थाना काण्ड सं0-87/21 दिनांक 12.07.2021 धारा-395/397 भा०द०वि० के अभियुक्त थे जो करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे। 


उक्त काण्ड में दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध इश्तेहार तामिला करा दिया गया था लेकिन वह पुलिस की डर से लुका छिपी कर फरार चल रहे थे शुक्रवार की देर रात अरवल प्रहार टीम प्रभारी जयकिशोर पासवान, कलेर थाना का पु०अ०नि० शमशेर आलम, अरवल प्रशिक्षु ०पु०अ०नि० धीरज कुमार अरवल थाना, अरवल डी०आई०यू० टीम एवं  प्रहार टीम अरवल के द्वारा एक साथ कोर्डिनेशन बनाकर छापेमारी की और सफलता हासिल की। 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सकलदेव राजवाड़ उर्फ सकलदेव राजवंशी,पिता-बिरबल राजवंशी उम्र करीब 40 वर्ष एवं मधेशी राजवंशी पिता बुधन राजवंशी उर्फ खुट्टी राजवंशी, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। ये ग्राम-अरई देवी बिगहा, थाना-दाउदनगर,जिला-औरंगाबाद  का रहने वाले है। इन पर महेन्दिया थाने के अलावे कलेर थाना, दाउदनगर थाना में पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है।


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता