ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Bihar Crime news: किसान की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime news: अरवल के करपी थाना क्षेत्र के बुद्धू विगहा गांव निवासी बिपत यादव के पुत्र जयराम यादव की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करपी थाना क्षेत्र की है। गोलियो

Bihar Crime news
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime news: अरवल के करपी थाना क्षेत्र के बुद्धू विगहा गांव निवासी बिपत यादव के पुत्र जयराम यादव की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करपी थाना क्षेत्र की है। गोलियों की तड़तड़ाहट से बधार में रबी फसल काट रहे किसान सहम गए।


जानकारी के अनुसार, गोली लगने से 55 वर्षीय जयराम यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में परिजन जख्मी किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी लाए जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली मृतक के बांह में लगकर सीना में चली गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही करपी पुलिस गांव में पहुंचकर छापेमारी शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रगा है कि मृतक का अपने गोतिया से भूमि विवाद चल रहा था। 


जमीन पर न्यायालय के द्वारा 144 लगाया गया था लेकिन केस खारिज किए जाने के उपरांत ये शनिवार की सुबह सात बजे खेत से मसूरी काट रहे थे, तभी भूमि विवाद में संलिप्त व्यक्ति कुछ लोगों के साथ लाठी डंडे एवं पिस्टल ले कर खेत पर पहुंच गए और मृतक एवं इनके स्वजनों की पिटाई करने लगे। 


जब पास में कटनी कर रहे लोग बचाने दौड़े तो वह भागने के क्रम में पिस्टल निकाल गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एवं घटना के संबंध में करपी पुलिस एवं मृतक के परिजन से मिलकर जानकारी ली है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता