ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आरा में दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या, एम्बुलेंस पर सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े नव निर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। <b

आरा में दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या, एम्बुलेंस पर सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े नव निर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि अपराधी एम्बुलेंस से आए और मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चरपोखरी प्रखंड के बाबूबांध पंचायत की है। मृतक बाबूबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह थे। जिनकी दिनदहाड़े हत्या चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव के पास कर दी गयी। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर परिजनों का हाल बेहाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


गौरतलब है कि पांचवें चरण का पंचायत चुनाव 24 अक्टूबर को हुआ था और 26 अक्टूबर को हुए काउंटिंग में संजय सिंह दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए थे। उनकी हत्या किसने और क्यों की इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।


आरा में दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या, एम्बुलेंस पर सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता