ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

बच्चे की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पहले महिला को पीटा, फिर जिंदा जलाकर मार डाला

ARARIYA: लापता बच्चे का शव मिला. जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए. ग्रामीणों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाकर पहले तो पिटाई की फिर महिला को लकड़ी पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. घ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARARIYA: लापता बच्चे का शव मिला. जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए. ग्रामीणों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाकर पहले तो पिटाई की फिर महिला को लकड़ी पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. घटना अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के भोड़हा बेलगच्छी की है.

लापता बच्चे के शव मिलने पर भड़के लोग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार को 9 माह का बच्चा गायब हो गया था और आज उसका शव मिला. बच्चे के परिजनों ने सजनी देवी नाम के महिला पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी. इससे भी मन नहीं माना तो बच्चे के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पिटाई कर महिला को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

महिला के घर से पीछे से मिला बच्चे का शव

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुबोध कुमार का बेटा सोमवार की रात से गायब था. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला. मंगलवार की सुबह सजनी देवी के घर के पीछे बच्चे का शव पुआल में छुपाकर रखा हुआ मिला. इसकी सूचना मिलने के बाद बच्चे के परिजनों के साथ ग्रामीण भड़क गए और हत्या का आरोप सजनी देवी पर लगाने लगे.  घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.