ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Crime News: बिहार में रेलवे कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले में रविवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के जोगबनी हाजी मोहल्ला इलाके में 24 वर्षीय एक रेलवे कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले में रविवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के जोगबनी हाजी मोहल्ला इलाके में 24 वर्षीय एक रेलवे कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो अररिया आरएस वार्ड संख्या-4 निवासी कैलाश गुप्ता का बेटा था।


जानकारी के मुताबिक, नीरज अपने तीन अन्य साथियों के साथ जोगबनी हाजी मोहल्ला स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार की देर रात से लेकर रविवार की अहले सुबह करीब 2 बजे के बीच अपराधी उसके कमरे में घुसा और नीरज को गोली मार दी। गोली लगते ही नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


नीरज रेलवे कैंटीन में वसूली का काम करता था। बताया जा रहा है कि काम की वजह से वह अक्सर जोगबनी आता-जाता रहता था। इस कारण इलाके में उसकी पहचान भी बन चुकी थी।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ, जोगबनी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह आपसी विवाद प्रतीत होती है। अपराधी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। वहीं, घटना के समय नीरज के साथ मौजूद उसके दो साथियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि हत्या में परिचित लोगों का हाथ हो सकता है।