ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और ससुराल वाले फरार

ARARIA: खबर अररिया की है, जहां नगर थाना क्षेत्र के गैयारी में विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों की मानें तो पहले विवाह

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और ससुराल वाले फरार
First Bihar
2 मिनट

ARARIA: खबर अररिया की है, जहां नगर थाना क्षेत्र के गैयारी में विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों की मानें तो पहले विवाहिता की हत्या कर दी गयी और फिर उसे फंदे से लटका दिया गया ताकि इसे आत्महत्या करार दिया जाए। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई है। 


इस घटना को अंजाम देने के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। वहीं पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 


मृतका के परिजनक का कहना है कि विवाहिता की पहले हत्या कर दी गयी और फिर उसे फंदे से लटका दिया गया। ससुरालवाले इस घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

टैग्स