ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा!, टैंक लॉरी से दो करोड़ का गांजा जब्त

ARARIA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशीले पदार्थों का चलन बढ़ गया है। शराब के साथ साथ अब अन्य नशीले पदार्थों की भी तस्करी जोरों पर है। आए दिन राज्य में बड़ प

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा!, टैंक लॉरी से दो करोड़ का गांजा जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से दूसरे नशीले पदार्थों का चलन बढ़ गया है। शराब के साथ साथ अब अन्य नशीले पदार्थों की भी तस्करी जोरों पर है। आए दिन राज्य में बड़ पैमाने पर गांजा और हेरोइन की खेप पहुंच रही है। ताजा मामला अररिया से सामने आया है जहां पुलिस ने एक टैंक लॉरी में गुप्त तरीके से छिपाकर बिहार लाए गए गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गांजा की बड़ी खेप अररिया पहुंचने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जीरो माइल स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक टैंक लॉरी में छिपा कर रखे गए 1589 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है। एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शानिवार को गुप्त सूचना पर जीरो माइल स्थित पेट्रोल पंप पर एक टैंक लॉरी को जब्त किया गया था।


जब मजिस्ट्रेट के सामने लॉरी की जांच की गई तो उसके अंदर छिपाकर रखें गए 1589 किलो गांजा को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गांजा की खेप आसाम में लोड किया गया था और बिहार के किसी जिले में गांजे की डिलीवरी होनी थी। दोनों गिरफ्तार आरोपी बाप-बेटा हैं, जो छपरा के रहने वाले हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। गांजे की डिलीवरी कहां होनी थी इसकी जांच चल रही है। इसको लेकर टीम का गठन किया गया है, जल्दी ही इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता