ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

राजद के पूर्व सांसद सरफराज आलम को मिली जमानत, 26 साल पुराने अपहरण मामले में 27 दिनों से थे जेल में बंद

ARARIA: अररिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजद के पूर्व सांसद सरफराज आलम को कोर्ट से जमानत मिल गयी है। सरफराज 26 साल पुराने अपहरण मामले में 27 दिनों से जेल में बंद थे। अररिया

राजद के पूर्व सांसद सरफराज आलम को मिली जमानत, 26 साल पुराने अपहरण मामले में 27 दिनों से थे जेल में बंद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजद के पूर्व सांसद सरफराज आलम को कोर्ट से जमानत मिल गयी है। सरफराज 26 साल पुराने अपहरण मामले में 27 दिनों से जेल में बंद थे। अररिया कोर्ट ने आज उन्हें जमानत दे दी है। 


अररिया के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम के खिलाफ वर्ष 1996 में अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में सरफराज आलम 26 साल से फरार चल रहे थे। कोर्ट से उनके खिलाफ वारंट भी निर्गत हुआ था। इसके बावजूद वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ कुर्की जब्ती का भी आदेश जारी हुआ था। इस मामले में वे 27 दिनों से जेल में बंद थे। 


गौरतलब है कि भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला निवासी शंकर कुमार झा उर्फ सकल झा ने सरफराज आलम सहित 5 अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला अररिया थाने में दर्ज कराया था। जिसका कांड संख्या 175/ 96 था। दर्ज प्राथमिकी में सकल झा ने इस बात का जिक्र किया था कि 15 मई 1996 को वे पथ प्रमंडल अररिया के इंजीनियर नवीन कुमार सिंह के अररिया एडीबी चौक स्थित आवास पर सोए हुए थे। इसी दौरान सरफराज आलम अपने पांच साथियों के साथ आए और मारपीट करने लगे और जबरन बाइक पर बिठाकर ले गये। सरफराज ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण के इस मामले में आज सरफराज को कोर्ट से जमानत मिल गयी।