ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

पत्नी का गुस्सा बेटे पर उतारा: जल्लाद बाप ने अपने हाथों किया बेटे का कत्ल

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में एक कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। इस कलयुगी बाप ने अपने 24 दिन के दूधमुंहे बच्चे को गला दबाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक से फ

पत्नी का गुस्सा बेटे पर उतारा: जल्लाद बाप ने अपने हाथों किया बेटे का कत्ल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया जिले में एक कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। इस कलयुगी बाप ने अपने 24 दिन के दूधमुंहे बच्चे को गला दबाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक से फरार हो गया है। पुलिस हत्यारे बाप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलवा घाट टोला की है जहां अपने कलेजे के टूकड़े की जान एक पिता ने ले ली। दरअसल बच्चे को गोद में लेकर उसकी मां और नानी डॉक्टर से दिखाने के लिए जा रही थी तभी इसी दौरान बच्चे का पिता पहुंच गया और बलवा पुल के पास बच्चे को छीन लिया और उसे घर लेकर चला गया। जहां पहले बच्चे को पटक दिया और फिर बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी। 


आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर अररिया सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर शाहनवाज इन दिनों गुस्से में रह रहा था। पत्नी का गुस्सा उसने बच्चे पर उतार दिया। 24 दिन के बच्चे की अपने हाथों से पिता ने हत्या कर दी। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पिता को बख्शा नहीं जाएगी उसकी शीघ्र गिरफ्तारी होगी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है बच्चे की मां और नानी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पिता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता