ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पवित्र रिश्ता शर्मसार: अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना रहा था कुकर्मी पिता, मासूम की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

ARARIA: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना अररिया से सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आरोपी पिता पिछले एक महीने से अपनी सात साल

पवित्र रिश्ता शर्मसार: अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना रहा था कुकर्मी पिता, मासूम की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना अररिया से सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आरोपी पिता पिछले एक महीने से अपनी सात साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। जब पीड़ित लड़की इसका विरोध करती थी तो आरोपी पिता उसके साथ मारपीट किया करता था। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि सिकटी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित लड़की की मां का देहांत चार महीने पहले हो गया था। पीड़ित लड़की का एक पांच साल का भाई भी है। करीब एक महीने से आरोपी पिता अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। जब लड़की इसका विरोध करती तो आरोपी उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया करता था। गुरुवार को जब आरोपी पिता लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी वह घर से भाग निकली।


बदहवास बच्ची किसी तरह से भागकर जलालगढ थाना क्षेत्र स्थित हरिश्चंद्रपुर रेलवे गुमटी के पास पहुंची थी। जब वहां मौजूद लोगों ने लड़की से पूछताछ की तो मामला जानकर हैरान रह गए। इसी बीच आरोपी पिता भी मौके पर पहुंच गया। फिर क्या था लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।