ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : लोजपा नेता का ताबड़तोड़ फायरिंग करते वीडियो वायरल, सफाई में दिया अटपटा जवाब

ARARIYA : बिहार में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने 15 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया है. इसको लेकर सभी जरूरी गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं. लेकिन इन गाइडलाइन्स क

बिहार : लोजपा नेता का ताबड़तोड़ फायरिंग करते वीडियो वायरल, सफाई में दिया अटपटा जवाब
First Bihar
3 मिनट

ARARIYA : बिहार में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने 15 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया है. इसको लेकर सभी जरूरी गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं. लेकिन इन गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाने में खुद नेता ही जुटे हुए हैं. दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता का ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई लोग डांस करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो के बारे में जब लोजपा नेता से पूछा गया तो उन्होंने अजीबोगरीब सफाई भी दी है. 


मामला अररिया जिले का बताया जा रहा है जहां लोजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार एक शादी समारोह गए हुए थे. उन्‍होंने वहां राइफल का प्रदर्शन किया और अंधाधुंध हवाई फायरिंग की. शादी समारोह का यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि लोजपा नेता ने दिखावे के लिए फायरिंग की है. फायरिंग के दौरान काफी भीड़ थी. कई लोग थिरक रहे थे. वहीं, जब लोजपा नेता से वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे बकवास बताया.


लोजपा नेता ओमप्रकाश पोद्दार ने कहा कि वीडियो में मेरी तस्वीर नहीं है. कोई और फायरिंग कर रहा है, मैं नहीं. जबकि उन्हें नजदीक से जानने वाले लोग लगातार वायरल वीडियो पर कॉमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायरिंग ओमप्रकाश पोद्दार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात में लोजपा नेता ओमप्रकाश पोद्दार के रिश्तेदार रामकृपाल पोद्दार के बेटे सुमन कुमार पोद्दार की शादी में यह घटना हुई है. हालांकि यह वीडियो एक महीने पहले का बताया जा रहा है. 


इधर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि वायरल वीडियो की सूचना उन्हें मिली है, वे छानबीन कर रहे हैं. दोषी पाए जाने उनपर कार्रवाई होगी. वीडियो की सत्‍यता की जांच की जाएगी. 

टैग्स