ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

जमीन के लिए पोते ने दादी को मारी गोली, महिला की हालत नाजुक

DESK: अररिया में एक पोते की करतूत सामने आई है। जमीन को लेकर पोते ने अपनी दादी को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को आनन-फानन में फारबिसगंज अनुमंड

जमीन के लिए पोते ने दादी को मारी गोली, महिला की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अररिया में एक पोते की करतूत सामने आई है। जमीन को लेकर पोते ने अपनी दादी को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को आनन-फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।  


घायल बुजुर्ग महिला के बेटे सुखदेव साह ने घटना का कारण भूमि विवाद बताया है। रामानंद साह और दीपक साह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। दोनों घायल महिला के रिश्तेदार हैं और आरोपी दीपक साह रिश्ते में बुजुर्ग महिला भगिया देवी का पोता है।


वही आरोपी रामानंद साह और बुजुर्ग महिला के पोते दीपक साह ने खुद को गुनाहगार बताया है। दोनों आरोपियों का कहना है कि जिस वक्त गोली चली वे अपने घर में थे और शोर होने के बाद दोनों घर से बाहर निकल थे। इनकी माने तो महिला के बेटे सुखदेव साह ने गोली चलायी थी और भूमि विवाद में फंसाने के लिए षडयंत्र रची थी।


दोनों पक्ष की तरफ से घटना से पूर्व ही नरपतगंज थाने में आवेदन दिया गया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद आज यह घटना नहीं होती। 


फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं।