ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गिरफ्तारी से गुस्साएं लोगों ने अररिया पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

ARARIA: बिहार के DGP आरएस भट्टी ने बीते दिनों पुलिस पदाधिकारियों से यह कहा था कि अपराधियों को बैठने ना दें नहीं तो वो खुरापात करेगा। अपराधियों को यदि पुलिस ने नहीं दौड़ाया तो वो पु

गिरफ्तारी से गुस्साएं लोगों ने अररिया पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थानाध्यक्ष सहित 4 पुलिसकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार के DGP आरएस भट्टी ने बीते दिनों पुलिस पदाधिकारियों से यह कहा था कि अपराधियों को बैठने ना दें नहीं तो वो खुरापात करेगा। अपराधियों को यदि पुलिस ने नहीं दौड़ाया तो वो पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर परेशान करेगा। डीजीपी साहब की यह बात आज बिहार के अररिया जिले में सही साबित हुई है। जहां एक अपराधी को छुड़ाने के लिए लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला बोला है। पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है। जिसमें थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिस कर्मी घायल हो गये है। जिन्हें नरपतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है।


दरअसल मामला भूमि विवाद का था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस घुरना गांव में गयी थी जहां क्रिकेट खेल रहे लोगों में से मो. नेहाल नामक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर उसे धर दबोचा। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले जा रही थी। तभी अररिया के घुरना में लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। 


गिरफ्तार कर ले जा रहे अपराधी मो. नेहाल को लोगों ने पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष राजनंदिनी समेत 4 पुलिस वाले घायल हो गये। लोगों ने एक पुलिस जवान को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। 


जब थानाध्यक्ष उसे छुड़ाने गये तो लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। घायल पुलिसकर्मियों को इलाजके लिए नरपतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। एक अपराधी की गिरफ्तारी के बाद लोग इतने उग्र हो गये कि पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। दिनदहाड़े पुलिस पर हुए इस हमले के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।