ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

देश के 6 राज्यों में NIA ने की छापेमारी, ISIS संदिग्धों के ठिकानों से अहम दस्तावेज बरामद

DESK: आज रविवार को देश के 6 राज्यों के 13 जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की। आतंकी संगठन ISIS मॉड्यूल केस से संबंधित मामले में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,कर्नाटक, गुजर

देश के 6 राज्यों में NIA ने की छापेमारी, ISIS संदिग्धों के ठिकानों से अहम दस्तावेज बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: आज रविवार को देश के 6 राज्यों के 13 जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की। आतंकी संगठन ISIS मॉड्यूल केस से संबंधित मामले में  बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में एक साथ एनआईए ने छापा मारा। बिहार के अररिया जिले में NIA की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी।


ISIS से जुड़े मामले में एनआईए ने स्वत: संज्ञान लिया। छापेमारी के दौरान ISIS संदिग्धों के 13 ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किया गया है। पिछले कई घंटे से एनआईए की रेड चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 


एनआईए की छापेमारी को लेकर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर और नांदेड़ जिले में ISIS का इनपट मिलने के बाद एनआईए ने एक साथ छह राज्यों में छापेमारी की। यूपी के सहारनपुर के देवबंद में भी एटीएस और एनआईए ने रेड मारी। इस दौरान एक संदिग्ध फारूख को हिरासत में लिया गया। फारूख से भी पूछताछ की जा रही है।