ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : छात्रा से पोशाक और राशन देने के बहाने दुष्कर्म, स्कूल के हेडमास्टर ने किया गंदा काम

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले में आठवीं की छात्रा को पोशाक और राशन का लालच देकर प्रिंसिपल द्वारा उसके साथ 3 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने परिजनों क

बिहार : छात्रा से पोशाक और राशन देने के बहाने दुष्कर्म, स्कूल के हेडमास्टर ने किया गंदा काम
First Bihar
2 मिनट

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले में आठवीं की छात्रा को पोशाक और राशन का लालच देकर प्रिंसिपल द्वारा उसके साथ 3 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने परिजनों को जब इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने पंचायत में मामला सुलझाने की कोशिश की. लेकिन जब पंचायत में भी बात नहीं बनी तो उन लोगों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया.


बता दें कि आरोपी प्रधानाध्यापक रौशन जमीर महलगांव ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसादपुर डुमरिया में पदस्थापित है. मामले का खुलासा 29 जून को हुआ, जब छात्रों में प्रधानाध्यापक को आपत्तिजनक स्थिति में छात्रा के साथ देखा. इसके बाद लोगों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी. बाद में छात्रा के माता-पिता ने बेटी को हेड मास्टर के चंगुल से छुड़ाया.


छात्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापक उसके साथ 3 महीने से दुष्कर्म कर रहा था. उसने बताया कि प्रधानाध्यापक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दे रहा था. फिलहाल महिला थाने की एसएचओ रिता कुमारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स