ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: रील के नशे ने पहुंचा दिया हवालात, पुलिस वैन में वीडियो बनाने वाले दो लड़के अरेस्ट

ARARIA: देशभर में इन दिनों रील बनाने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। वायरल होने के चक्कर में युवा मर्यादा तक भूल रहे हैं और कुछ ऐसा कारनामा कर रहे हैं कि वह उनके ऊपर ही

बिहार: रील के नशे ने पहुंचा दिया हवालात, पुलिस वैन में वीडियो बनाने वाले दो लड़के अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: देशभर में इन दिनों रील बनाने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। वायरल होने के चक्कर में युवा मर्यादा तक भूल रहे हैं और कुछ ऐसा कारनामा कर रहे हैं कि वह उनके ऊपर ही भारी पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के अररिया से सामने आया है, जहां पुलिस वैन में रील बनाना दो लड़कों को काफी महंगा पड़ गया और दोनों हवालात पहुंच गए।


दरअसल, अररिया पुलिस ने पुलिस की छवि को धूमिल करने के आरोप में रील बनाकर उसे वायरल करने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बौसी थाना क्षेत्र के डोरियारी वार्ड संख्या सात से हुई है। दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार युवकों में 20 वर्षीय अमर कुमार सिंह और 28 वर्षीय रवि कुमार सिंह शामिल हैं। 


दोनों ने अररिया पुलिस लिखे हुए गाड़ी में भोजपुरी गाने पर रील बनाया था। डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम ने बताया कि अररिया पुलिस का लोगो लगे सरकारी वाहन का दुरुपयोग करते हुए दोनों युवकों ने भोजपुरी गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डाला था। जिससे अररिया जिला पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी।


मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी अमित रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने दोनों युवकों के गिरफ्तार कर लिया है और जिस मोबाइल से रील बनाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।