ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: जर्नलिस्ट विमल यादव मर्डर केस के मुख्य आरोपी की हत्या, बदमाशों ने घेरकर मारी गोली

ARARIA: अररिया में बीते दिनों पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्रकार के घर में घुसकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। अब इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी की भी गो

बिहार: जर्नलिस्ट विमल यादव मर्डर केस के मुख्य आरोपी की हत्या, बदमाशों ने घेरकर मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में बीते दिनों पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्रकार के घर में घुसकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। अब इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पत्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुछ दिन पहले ही जेले से छूटकर बाहर आया था।


दरअसल, इसी साल अगस्त महीने में बदमाशों ने रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने पत्रकार विमल यादव के घर पर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। गोली लगने से विमल यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घर का दरवाजा खटखटाने के बाद जैसे ही विमल यादव ने दरवाजा खोला था, बदमाश उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे।


अब इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी भावेश यादव की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। भावेश बुधवार की रात बेलसरा गांव से भोज खाकर वापस लौट रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों से भून डाला। गोली लगने से भावेश की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रानीगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक भावेश हाल ही में जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था।