ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में सुबह-सुबह मर्डर, कारोबारी के सिर में मारी गोली और पैसे लेकर चलते बने अपराधी

ARARIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में एक ताजा मामला अररिया से निकल कर सामने आया है। जहां दिन

बिहार में सुबह-सुबह मर्डर, कारोबारी के सिर में मारी गोली और पैसे लेकर चलते बने अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARARIYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में एक ताजा मामला अररिया से निकल कर सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रानीगंज-अररिया मार्ग पर रामपुर नहर के समीप बुधवार सुबह करीब सात बजे हथियार से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक 40 वर्षीय युवा मवेशी व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो डेढ़ लाख रुपये लूटकर आराम से चलते बने। गोली मवेशी व्यापारी के सिर में मारी गई है। जिससे मवेशी व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतक मवेशी व्यापारी बाबू अख्तर पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना गांव निवासी मोहम्मद सुलेमान का बेटा था। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया किवह अपने बेटे बाबू अख्तर, नुमान औऱ चचरे भतीजे अख्तर के साथ मैजिक वाहन से पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना गांव से मवेशी खरीदने मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रानीगंज- अररिया मार्ग पर रामपुर नहर के समीप एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आगे से घेरकर गाड़ी को रूकवाया। 

वहीं, गाड़ी रुकते ही बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम देना चाहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने बाबू अख्तर को सिर में गोली मार दी। इससे बाद मैजिक में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ घायल बाबू नुमान को परिजन इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 


इधर घटना के बाद मौके पर रानीगंज पुलिस छानबीन में जुटी है। रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में तत्परता से काम कर रही है।