ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : ग्रामीणों ने थानेदार को बनाया बंधक, मोटे रुपये लेकर हत्या के आरोपी को छोड़ने का आरोप

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले में हत्या के आरोपी को छोड़ना थानेदार को महंगा पड़ गया. गांव के लोगों ने कई घंटे तक बंधक बनाकर खूब बवाल काटा. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. माम

बिहार : ग्रामीणों ने थानेदार को बनाया बंधक, मोटे रुपये लेकर हत्या के आरोपी को छोड़ने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले में हत्या के आरोपी को छोड़ना थानेदार को महंगा पड़ गया. गांव के लोगों ने कई घंटे तक बंधक बनाकर खूब बवाल काटा. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. मामले की जानकारी पर पहुंचे डीएसपी के साथ कई पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. तब जाकर जाम हटा. 


मामला ताराबाड़ी थाना क्षेत्र का है. दरअसल, रज्जाक हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी को छोड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए. आक्रोशित ग्रामीणों ने अररिया-कुर्साकांटा मुख्य मार्ग पर जुम्मन चौक के निकट सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि ताराबाड़ी थाना अध्यक्ष ने पकड़े गए हत्यारोपी को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया. 


इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. हालांकि डीएसपी के साथ कई पुलिस पदाधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. कई घंटों के बाद जाम हटाया गया. डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि तीन दिनों के अंदर फरार अभियुक्त के साथ अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा. आशिक उर्फ गुड्डू को ताराबाड़ी पुलिस द्वारा छोड़े जाने के आरोप में सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर दिया.


जाम छुड़ाने आए ताराबाड़ी पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया. आक्रोश को देखते हुए थाना अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी और अन्य पुलिसकर्मी चौक से पीछे की ओर भागने लगे. लोगों ने पीछा कर थाना अध्यक्ष को बंधक बना लिया. घटनास्थल पर पहुंचे अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार, बैरगाछी ओपी अध्यक्ष मेनका रानी कुर्साकांटा थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने लोगों को समझाने बुझाने में लगे रहे.