ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार: कोर्ट ले जाने के दौरान नाले में कूदकर भागा कैदी, JCB से तलाश रही पुलिस

ARARIA : बिहार के अररिया जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल एक कैदी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. नाले में कूदकर भागने की बता सामने आ रही

बिहार: कोर्ट ले जाने के दौरान नाले में कूदकर भागा कैदी, JCB से तलाश रही पुलिस
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : बिहार के अररिया जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल एक कैदी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. नाले में कूदकर भागने की बता सामने आ रही है. अररिया पुलिस जेसीबी से नाले को खोदकर कैदी को ढूंढ निकालने की कोशिश में जुटी हुई है. घटनास्थल पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई है.


घटना अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां कोर्ट ले जाने के दौरान एक कैदी नाले में कूदकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बाइक चोरी के आरोप में उसे पुलिस ने पकड़ा था. बुधवार को जब उसे कोर्ट ले जाया जा रहा था. इस दौरान बीच रास्ते में ही वह गाड़ी से कूदकर भाग निकला. चोर को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने जेसीबी की मदद ली है. जेसीबी से नाले की खुदाई कर चोर की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि यह नाला काफी गहरा और लंबा है. काली मंदिर से बाबाजी के कुटिया तक यह नाला बना हुआ है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि नगर थाना क्षेत्र के खरैयाबस्ती गांव का रहने वाला शहंसाह का बेटा अरशद बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था. अररिया पुलिस उसे कांड संख्या 377/21 के तहत पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी. लेकिन इस बीच वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. 


स्थानीय लोगों का कहना है कि कैदी इसी नाले में है, वैसे कुछ लोगों की राय है कि वो नाले से निकल चुका है. पुलिस भी यह मान रही है कि कैदी नाले में ही छुपा हुआ है. घटनास्थल पर एसडीएम शैलेश चंद्र दीवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार और नगरथानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कैदी की तलाया के लिए जेसीबी मांगा कर जगह जगह पाट तोड़कर तलाशी अभियान चला रखा है.

टैग्स