ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार : आशिक के प्यार में पागल पत्नी ने पति को मार डाला, गर्दन तोड़कर ले ली जान

ARARIA : बिहार के अररिया जिले से एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी ने आशिक के प्यार में पागल होकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. आ

बिहार : आशिक के प्यार में पागल पत्नी ने पति को मार डाला, गर्दन तोड़कर ले ली जान
First Bihar
3 मिनट

ARARIA : बिहार के अररिया जिले से एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी ने आशिक के प्यार में पागल होकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पत्नी ने मृतक के शव को दफनाये जाने के चार दिन बाद खुद हत्या करने की बात को स्वीकार किया है. 


मामला जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव का है. मृतक का नाम नौशाद आलम है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी शमा परवीन ने आसपास की महिलाओं को बताया कि उसने अपने प्रेमी ऐबादुल्ला उर्फ मुन्ना के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. आरोपी पत्नी के कबूल नामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो जब मृतक की मां के पास पहुंचा तो उसने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. 


मृतक नौशाद आलम की मां ने बेटे की हत्या के मामले में पत्नी शमा परवीन और उसके प्रेमी मुन्ना सहित सात लोगों के खिलाफ महलगांव थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता के आवेदन पर महलगांव थाना की पुलिस ने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


मृतक की मां ने आवेदन में बताया है कि वे कासिम टोला वार्ड नंबर- 4 प्रसादपुर, चैनपुर चिलहनिया पंचायत थाना महलगांव की रहने वाली हैं. 31 जुलाई की रात उनके बेटे नौशाद आलम की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. जिसमें 5 अन्य लोग भी शामिल थे. पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे की हत्या गला घोंटकर या तो फिर गर्दन तोड़कर की गई है.


उन्होंने बताया कि इस बात का खुलास तब हुआ जब मृतक को अंतिम संस्कार के पहले स्नान कराया जा रहा था. उस समय मृतक के गले पर चोट का निशान देखा गया था. लेकिन उस समय आनन-फानन में शव को दफना दिया गया. चार दिन बाद पत्नी शमा परवीन ने खुद हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. जिससे सारी बात सामने आ गई. 


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्याकांड का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं मृतक की मां ने पत्नी शमा परवीन, प्रेमी ऐबादुल्ला उर्फ मुन्ना, हासिम, संजीदा, वसीक, रहीम और साकिब को हत्या का आरोपी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है. 

टैग्स