ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : घर में सो रहे वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र की है। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार

बिहार : घर में सो रहे वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र की है। चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार की देर रात वार्ड सदस्य के घर में घुसे अपराधियों ने गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक वार्ड सदस्य अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र स्थित अझवा टोला निवासी 40 वर्षीय मो.रईस के रूप में हुई है। मृतक रईस वार्ड संख्या 9 का सदस्य था। बताया जा रहा है कि वार्ड सदस्य मो. रईस पत्नी और बच्चों के साथ फूस के घर में सो रहा था। इसी दौरान देर रात बदमाश घर में घुस गए और सो रहे रईस की गला रेत दी। पति की चीख सुनकर पत्नी की नींद खुली तो उसने मो.रईस को खून से लथपथ पाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक मासूम रजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से मृतक वार्ड सदस्य के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।