ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, 1.25 करोड़ की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

ARARIA: अररिया में बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में धावा बोल दिया और हथियार के बल पर करीब सवा करोड़ की संपत्त

बिहार: दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, 1.25 करोड़ की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARARIA: अररिया में बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में धावा बोल दिया और हथियार के बल पर करीब सवा करोड़ की संपत्ति लूटकर चलते बने। घटना नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है। चार-पांच की संख्या में आए अपराधियों ने 37.50 लाख कैश और लॉकर में रखा सोना लूट लिया। लूट की इस बड़ी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सफाई कर्मचारी बैंक का ताला खोलकर जैसे ही बैंक में घुसा, चार-पांच अपराधी बैंक में घुस गए और सफाई कर्मचारी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद जो भी बैंककर्मी और ग्राहक बैंक में प्रवेश कर रहे थे अपराधी सभी को हथियार दिखाकर बंधक बनाते चले गए। सभी का मोबाइल छीनने के बाद कैशियर से चाबी लेकर चेस्‍ट रूम खोल लिया। इस दौरान अपराधियों ने सभी बैंककर्मी और ग्राहक को बाथरूम में बंद कर दिया।


बैंक के चेस्‍टरूम में रखा 37.50 लाख कैश व 20-22 पैकेट सोना लूट कर अपराधी फरार हो गये। लूट के दौरान अपराधियों ने अपने साथ लाये ताले से बैंक को अंदर से बंद कर रखा था। लूटपाट मचाने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। इस दौरान अपराधी सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाल कर अपने साथ लेते गए। अपराधियों चेस्‍ट में रखे गार्ड के बंदूक को खोल कर दो भागों में अलग कर दिया। बंदूक की छह कारतूस अपराधी लेकर भाग गए। 


बैंक के प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी प्रारंभिक रूप से सवा करोड़ की लूट होने की बात सामने आई है लेकिन पूरी तरह आकलन के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी कि कितने का लूट हुआ है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ पुष्‍कर कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि जिले की सीमा को सील करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।