ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: 9वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी को फेंकने की आशंका

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां एक 9वीं के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र छुट्टी पर अपने घर आया था। घर से महज सौ गज की दूरी पर झाड़ियों से उसका शव मिल

बिहार: 9वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी को फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां एक 9वीं के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र छुट्टी पर अपने घर आया था। घर से महज सौ गज की दूरी पर झाड़ियों से उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण का है।


मृतक छात्र की पहचान रघुनाथपुर वार्ड संख्या 10 के रहने वाले टुनटुन मेहता के 14 वर्षीय बेटे आशीष आनंद के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था और रक्षाबंधन के मौके पर अपने गांव आया था। रविवार को आशीष अचानक घर से लापता हो गया था।


काफी देर तक जब परिवार के लोगों ने उसे नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरा घर के पास स्थित झाड़ी में उसका शव बरामद हुआ। मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और कहा है कि आशीष की हत्या कर बदमाशों ने शव के घर के पास फेंक दिया है।


घटना की जानकारी मिलने   के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। नाबालिग बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।