ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: चार गाड़ियों से प्रतिबंधित दवा की बड़ी खेप जब्त, बड़े रैकेट के सक्रिय होने की संभावना

ARARIA: खबर अररिया से है, जहां फारबिंसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवा की बड़ी खेप को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने च

बिहार: चार गाड़ियों से प्रतिबंधित दवा की बड़ी खेप जब्त, बड़े रैकेट के सक्रिय होने की संभावना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: खबर अररिया से है, जहां फारबिंसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवा की बड़ी खेप को बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 10 लाख रुपए कैश भी पुलिस ने जब्त किया है। तस्करों के पास से बरामद प्रतिबंधित नशीली दवा का बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपए है।


पूरे मामले पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फारबिसगंज पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच 57 स्थित फोरलेन पर वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की देर रात चार लग्जरी गाड़ियों से नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की खेप को पकड़ा।


चारों गाड़ी पूर्णिया नम्बर की हैं। मामले में पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। चारों में से तस्कर तस्कर सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकड़ा पंचायत के हल्दिया गांव के रहने वाले हैं,जबकि एक तस्कर अररिया आरएस के हरियाबाड़ा का रहने वाला है।


एसपी ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम की गठन किया गया है। पकड़े गए नशीली और प्रतिबंधित दवा की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रहा है। बता दें कि सीमांचल के इलाके में नशीली और प्रतिबंधित दवा का कारोबार करने वाले बड़े रैकेट की बात सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से कड़ी पूछताछ में जुट गई है।