ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अररिया में महिला की हत्या, मारपीट का विरोध करने पर पति ने गला दबाकर मार डाला

ARARIYA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से सामने आ रही है जहां एक महिला की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि उसके पति ने उसकी हत्या की और मौके से फरार

अररिया में महिला की हत्या, मारपीट का विरोध करने पर पति ने गला दबाकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

ARARIYA : इस वक़्त एक बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से सामने आ रही है जहां एक महिला की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि उसके पति ने उसकी हत्या की और मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आसपास के लोग मृतका के घर के पास भीड़ लगाये खड़े हैं. वहीं, परिजनों द्वारा आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. 


घटना नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर वार्ड नंबर 3 की है. मृतक महिला की पहचान अरविंद यादव की पत्नी बिंदा देवी (30) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, आपसी विवाद में मृतका के पति ने पहले मारपीट की. पत्नी ने विरोध किया तो उसे मारकर फरार हो गया. 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फुलकाहा थानेदार हरेश तिवारी ने बताया कि मायके वालों के बयान पर मृत महिला के पति अरविंद यादव पर FIR दर्जन कर लिया गया है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स