ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अररिया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 80 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

ARARIA: बिहार में आए दिन तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। बिहार के इंडो-नेपाल बॉर्डर के रास्ते तस्करी की जा रही थी। इन तस्करों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसा है। अररिया में एसएस

अररिया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 80 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार में आए दिन तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। बिहार के इंडो-नेपाल बॉर्डर के रास्ते तस्करी की जा रही थी। इन तस्करों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसा है। अररिया में एसएसबी जवान और पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो घरों से 8 क्विंटल गांजा बरामद किया है। जब्त किये गये गांजे की कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है। 


दरअसल, मामला बिहार के अररिया जिले का है जहां एसएसबी जवान और पुलिस की टीम ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए नरपतगंज प्रखंड के बेला पंचायत में 8 क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस और एसएसबी जवान को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के दो घरों में तस्कर गांजा का कारोबार कर रहा हैं। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 8 क्विंटल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है। 


मामले में पुलिस का कहना है कि तेतर पासवान और फूलचंद पासवान नेपाल से गांजा मंगवा कर जमा कर रहा था। जिसकी सप्लाई का काम कर रहा था। करीब पांच साल से गांजा तस्कर इस काम में लगा था। नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजे को मंगवा कर वो इसे भारत के विभिन्न राज्यों में बेचा करता था। 


मामले पर बेला एसएसबी प्रभारी ने बताया कि नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर भारत लाने की गुप्त सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद छापेमारी कर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वही मौके से 8 क्विंटल गांजा भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।