ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अररिया में लव जिहाद जैसा मामला, दिल्ली से हिन्दू लड़की को भगाकर लाया युवक

ARARIA : जिले से एक लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू लड़की को अररिया के जोकीहाट के रहनेवाले मुस्लिम युवक ने भगा लिया और उसे लेकर अपने गांव चला आया। लड

अररिया में लव जिहाद जैसा मामला, दिल्ली से हिन्दू लड़की को भगाकर लाया युवक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA : जिले से एक लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू लड़की को अररिया के जोकीहाट के रहनेवाले मुस्लिम युवक ने भगा लिया और उसे लेकर अपने गांव चला आया। लड़की के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में 12 जून को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो युवक का पता अररिया के जोकीहाट का निकला। जोकीहाट पुलिस से संपर्क किया गया तो आरोपी युवक पकड़ में आ गया।


दरअसल जोकीहाट के रहरिया गांव से पुलिस ने युवक और भगाई गई लड़की को बरामद किया है। लड़के का नाम मसरूल है। पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ के मुताबिक युवक मसरुल और दिल्ली से भगाई गई लड़की एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच रिश्ता बन गया और युवक लड़की को लेकर दिल्ली से फरार हो गया।


दिल्ली पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो लड़की के मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक का पता निकला। लड़की को जोकीहाट थानाध्यक्ष के सहयोग से रहरिया गांव से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग धर्म के मानने वाले हैं दोनों को पुलिस ने दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।