ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अररिया में एक युवक का मर्डर, सड़क किनारे मिली अधजली लाश

ARARIA : बिहार के अररिया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सड़क के किनारे एक युवक की अधजली लाश मिली है. लाश देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसकी हत

अररिया में एक युवक का मर्डर, सड़क किनारे मिली अधजली लाश
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : बिहार के अररिया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सड़क के किनारे एक युवक की अधजली लाश मिली है. लाश देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसकी हत्या की फिर उसके शव को आग के हवाले कर दिया. लाश मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, अररिया ओपी क्षेत्र के धामा जाने वाले सड़क के किनारे एक युवक का अर्ध जली लाश मिली. मृत युवक की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गई है, जो नगर थाना क्षेत्र के उमा टॉकीज के पास स्थित अररिया हार्डवेयर नामक प्रतिष्ठान में नौकरी करता था. 


सड़क के किनारे ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद आरएस ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि लौटने के क्रम में बदमाशों ने लूटपाट करते हुए उनकी हत्या कर दी और शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. 


घटना को लेकर आरएस ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ई लोगों से पूछताछ की गई है. उन्होंने कहा कि बदमाशों की शिनाख्त कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. 

टैग्स