ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Araria Crime News: अवैध हथियार लेकर बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास में घुसा शख्स, कार्यकर्ताओं ने अब्दुला को पकड़ा

ARARIA: अररिया से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर एक शख्स अवैध हथियार लेकर पहुंच गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। सांसद के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पक

Araria Crime News: अवैध हथियार लेकर बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास में घुसा शख्स, कार्यकर्ताओं ने अब्दुला को पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर एक शख्स अवैध हथियार लेकर पहुंच गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। सांसद के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।


इस बात की सूचना मिलने के बाद बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर पहुंचे ASP रामपुकार सिंह ने संदिग्ध को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। हथियार के साथ पकड़े गये शख्स की पहचान बनगामा निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई है। हथियार लेकर वो सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर क्यों गया उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


बता दें कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विवाह के समय अपनी जात और परिवार खोज कर शादी करिएगा। अररिया में बीते 21 अक्टूबर की शाम में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रदीप सिंह ने यह बातें कहीं थी। कहा कि खुद को हिंदू बोलने में भला कैसी शर्म? 


उन्होंने कहा था कि हम तो कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। जब बेटा-बेटी की शादी करनी हो तब जात-पात खोज लीजिए, लेकिन जब हिंदुओं की एकजुटता की बात हो तब पहले हिंदू बनिए बाद में जाति को ढूंढिए। बीजेपी सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आज बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास में अब्दुला नामक शख्स हथियार लेकर घुस गया। उसकी क्या मंशा थी यह पुलिस पता लगाने में जुटी है।