ब्रेकिंग
बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

अररिया में लव जिहाद जैसा मामला, दिल्ली से हिन्दू लड़की को भगाकर लाया युवक

ARARIA : जिले से एक लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू लड़की को अररिया के जोकीहाट के रहनेवाले मुस्लिम युवक ने भगा लिया और उसे लेकर अपने गांव चला आया। लड

अररिया में लव जिहाद जैसा मामला, दिल्ली से हिन्दू लड़की को भगाकर लाया युवक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA : जिले से एक लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली एक हिंदू लड़की को अररिया के जोकीहाट के रहनेवाले मुस्लिम युवक ने भगा लिया और उसे लेकर अपने गांव चला आया। लड़की के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में 12 जून को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो युवक का पता अररिया के जोकीहाट का निकला। जोकीहाट पुलिस से संपर्क किया गया तो आरोपी युवक पकड़ में आ गया।


दरअसल जोकीहाट के रहरिया गांव से पुलिस ने युवक और भगाई गई लड़की को बरामद किया है। लड़के का नाम मसरूल है। पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ के मुताबिक युवक मसरुल और दिल्ली से भगाई गई लड़की एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच रिश्ता बन गया और युवक लड़की को लेकर दिल्ली से फरार हो गया।


दिल्ली पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो लड़की के मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक का पता निकला। लड़की को जोकीहाट थानाध्यक्ष के सहयोग से रहरिया गांव से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग धर्म के मानने वाले हैं दोनों को पुलिस ने दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।