ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

अररिया में दिनदहाड़े खाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

ARARIA: बिहार में अपराधी कितने बेखौफ हो गये हैं यह अररिया की घटना से पता चलता है। जहां दुकान पर बैठे खाद दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की तस्वीर दुक

अररिया में दिनदहाड़े खाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: बिहार में अपराधी कितने बेखौफ हो गये हैं यह अररिया की घटना से पता चलता है। जहां दुकान पर बैठे खाद दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसमें यह साफ देखा जा रहा है कि अपराधी दुकानदार के अचानक पास आया और सीने में गोली मार दी। 


गोली लगने के बाद खाद दुकानदार पीछे की तरफ गिर पड़ा। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना अररिया के रजौला चौक की है। जहां खाद दुकानदार संपत साह की हत्या से  इलाके में दहशत का माहौल है। घटना से गुस्साएं अन्य दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गये और रोड जाम कर हंगामा करने लगे।


 घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही आक्रोशित दुकानदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और सड़क पर उतरकर हंगामा मचा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।