ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

आरा में सुबह-सवेरे युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

ARA : इस वक़्त की बड़ी खबर भोजपुर जिले के आरा से सामने आ रही है जहां सुबह सवेरे बेखुअफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के

आरा में सुबह-सवेरे युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक़्त की बड़ी खबर भोजपुर जिले के आरा से सामने आ रही है जहां सुबह सवेरे बेखुअफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद गंभीर स्थिति में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इधर घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के बांस टाल मोड़ के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक युवक सुबह-सवेरे मछली मारकर बेचने बाजार जा रहा था तभी कुछ बदमाशों ने उसे सरेराह घेर लिया और उसे गोली मार दी. गोली युवक के पैर में जा लगी जिसके बाद वह वहीं गिर गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामला आपसी विवाद का लग रहा है. पुलिस ने कहा कि युवक के बयान के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता