ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिसवालों ने वांटेड क्रिमिनल को ठोका

ARA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिसवाले तेजी से बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में भोजपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर साम

आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिसवालों ने वांटेड क्रिमिनल को ठोका
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिसवाले तेजी से बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में भोजपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई रही है. जहां पुलिसवालों और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है. वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर अपराधियों ने फायरिंग की है.


घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके की है, जहां मणि छपरा गांव में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस घटना में एक वांटेड अपराधी को गोली लगी है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.


आरा डीएसपी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि एक वांटेड क्रिमिनल के बारे में बड़हरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए उस इलाके में छापेमारी की. इस दौरान अपराधियों ने पुलिसवालों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें से एक अपराधी को गोली लगी, जिसे पुलिस गिरफ्तार करने थी. इसके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं. यह अपराधी लूटकांड समेत कई कांडों में वांछित हैं.


डीएसपी ने आगे जानकारी दी कि घायल अपराधी के अलावा एक अन्य अपराधी की भी गिरफ़्तारी हुई है, जो पटना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दूसरा अपराधी पटना के पालीगंज थाना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता