ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में डबल मर्डर, अपराधियों ने मिठाई दुकानदार समेत दो लोगों को मारी गोली

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक मिठाई दुकानदार समेत दो लोगों का मर्डर क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA :  बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक मिठाई दुकानदार  समेत  दो लोगों का मर्डर कर दिया है. बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके की है. जहां बड़ी मठिया के पास अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मिठाई दुकानदार जीतेन्द्र महतो और उसके एक कर्मी के रूप में की गई है. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक इस बड़ी वारदात को अंजाम  देने के बाद अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले.


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. शाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता