ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

आरा में जेडीयू कार्यकर्ता का मर्डर, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली

BHOJPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम जेडीयू कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके

आरा में जेडीयू कार्यकर्ता का मर्डर, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली
First Bihar
1 मिनट

BHOJPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने सरेआम जेडीयू कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के लोहार श्रीपाल गांव का बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.