ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

आरा में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, क्रिकेट खेल कर घर लौट रहा था युवक

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे युवक को हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बनाया है. इस घटना क

आरा में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, क्रिकेट खेल कर घर लौट रहा था युवक
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे युवक को हथियारबंद बदमाशों ने निशाना बनाया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात आरा नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पूर्व के विवाद को लेकर उत्तम राय (25) को गोली मारने की बात सामने आ रही है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि सरस्वती पूजा के दौरान किसी बात को लेकर युवक के साथ विवाद हुआ था. फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई है. फिलहाल डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. भोजपुर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता