ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आरा में भारी बवाल: हत्या के आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम पर फायरिंग, पथराव में कई घायल

ARA : भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. हत्या के आरोपी को पकड़ने गई DIU और नगर थाना पुलिस पर फायरिंग और पथराव की घटना हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा

आरा में भारी बवाल: हत्या के आरोपी को पकड़ने पुलिस टीम पर फायरिंग, पथराव में कई घायल
First Bihar
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. हत्या के आरोपी को पकड़ने गई DIU और नगर थाना पुलिस पर फायरिंग और पथराव की घटना हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. 


घटना आरा शहर के नगर थाना इलाके की है, जहां  इब्राहिम नगर इलाके में पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. हत्यारोपित को पकड़ने गई डीआईयू और नगर थाना की टीम पर फायरिंग की गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस टीम बीते 30 मई को चिमनी भट्ठे के मैनेजर की हत्या के आरोपी को पकड़ने गई थी. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस के ऊपर हमला बोल दिया. 


पुलिस के ऊपर पथराव करने की भी बात सामने आ रही है. इस हमले में 2-3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. इन्हें चोटे आई हैं. बताया जा रहा है कि महिलाओं ने भी पुलिस को निशाना बनाया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है. पुलिस टीम इलाके में कैंप कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता