ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

आरा में 30 साल के आशिक के साथ फरार हुई 19 साल की लड़की, तीन बच्चों का बाप है भागने वाला बॉयफ्रेंड

ARA : एक अजीबोगरीब घटना भोजपुर जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और ये बात आरा जिले में सार्थक साबित हुई है. दरअसल एक 19 साल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA :  एक अजीबोगरीब घटना भोजपुर जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और ये बात आरा जिले में सार्थक साबित हुई है. दरअसल एक 19 साल की लड़की अपने 30 साल के आशिक के साथ घर से फरार हो गई. बताया जा रहा है कि लड़की के प्यार में डूबा शख्स तीन बच्चों का बाप है. 


घटना भोजपुर जिले के तीयर थाना इलाके की है. जहां कमरियांव गांव की रहने वाली एक 19 साल की लड़की अपने 30 साल के आशिक के साथ घर से भाग गई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई. थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया गया है. 


मिली जानकारी के मुताबिक लड़की को लेकर भागने वाला शख्स तियर थाना इलाके के बिक्रमपुर गांव के रहने वाले स्व. बिहारी साह का बेटा सोनू साह (30) गांव में ही अंडे की दुकान चलाता है. जिसे कमरियांव गांव की रहने वाली 19 साल की एक लड़की के साथ मोहब्बत हो गई. बताया जा रहा है दुकानदार अंडा लाने के लिए और लड़की पढ़ाई करने के लिए बिहिया आया करती थी. इस दौरान दोनों ऑटो में दोनों मिले, जिसके बाद उनका इश्क़ परवान चढ़ गया. 


तीयर थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू साह को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शख्स अपनी प्रेमिका को पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा स्थित अपनी ससुराल लेकर पहुंच गया था. इस पूरे प्रकरण में आरोपी की पत्नी भी अपने पति का साथ दे रही थी. दोनों के 3 बच्चे भी हैं. हालांकि अपने बच्चे और पत्नी को छोड़कर दिल्ली भागने वाला था लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोच लिया. 

टैग्स