ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’

बिहार : अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े वार्ड पार्षद को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद पार्षद की स्थिति गंभीर रूप

बिहार : अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े वार्ड पार्षद को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद पार्षद की स्थिति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


घटना जिले के सहायक थाना लोहियानगर क्षेत्र की बताई जा रही है. घायल वार्ड पार्षद की पहचान आनंदपुर के रहने वाले गणेश प्रसाद सिंह के बेटे वार्ड पार्षद परमानंद बताये जा रहे हैं. परिजनों ने बताया वह अपने घर से निकलकर बभन टोली की तरफ गए थे. उसी दौरान अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी और अपराधी हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गया. 


परिजनों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. आपको बताते चलें कि इसके पहले भी जख्मी के पुत्र को बदमाशों द्वारा गोली मारी गई थी और आज दोबारा अपराधियों ने अपनी बादशाहत कायम करते हुए दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता