ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

अपराधियों ने एक व्यवसायी को मारी गोली, सीने और कमर में गोली लगने से हालत गंभीर

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सिलाव बाजार में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने पुआल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से वे बुरी तरह घायल

अपराधियों ने एक व्यवसायी को मारी गोली, सीने और कमर में गोली लगने से हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सिलाव बाजार में गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने पुआल व्यवसायी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से वे बुरी तरह घायल हो गये। गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन बाइक सवार बदमाश उनके हाथ नहीं लगे और फरार हो गये। 


घायल की पहचान केसरी बिगहा निवासी योगेंद्र यादव के 36 वर्षीय पुत्र उपेंद्र गोप के रूप में हुई है। आनन-फानन में परिवारवाले उन्हें लेकर सदर अस्पताल गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के सीने और कमर में तीन गोलियां लगी है। परिजन किसी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र गोप सिलाव में मकान बनाकर बिचाली का व्यवसाय करता था। 


देर शाम वह घर लौट रहा था तभी इसी दौरान घर से कुछ कदम की दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। जिससे तीन गोलियां युवक को लग गई।  थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है। परिजन किसी से भी दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें