ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

अपराधियों ने बिजनेसमैन को मारी गोली, घर जाने के दौरान रास्ते में बनाया निशाना

SIWAN : बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आये दिन अपराधी बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां अपरा

अपराधियों ने बिजनेसमैन को मारी गोली, घर जाने के दौरान रास्ते में बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार में इन  दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. आये दिन अपराधी बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. जहां सराय ओपी इलाके के पोखड़ा गांव में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक बिजनेसमैन को गोली मार कर भाग निकले. गोली लगने के कारण बिजनेसमैन की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी बिजनेसमैन की पहचान अफरोज अहमद के रूप में की गई है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि बिजनेसमैन अफरोज अहमद काम पर से वापस अपने घर घर लौट रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया. बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर उन्हें गोली मार दी. जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर पड़े. उधर दूसरी ओर वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ फौरन अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है. जल्द ही अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें