ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

अपराधी की पिटाई का VIDEO वायरल, बड़े वारदात को अंजाम देने की बना रहा था योजना

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी की पिटाई की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपराध की योजना बना रहे अपराधियों की सूचना मिलने पर ग्रामीणों मे उन्हें घेर लिया। सब अपराधी भाग निक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी की पिटाई की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपराध की योजना बना रहे अपराधियों की सूचना मिलने पर ग्रामीणों मे उन्हें घेर लिया। सब अपराधी भाग निकले लेकिन एक अपराधी उनके हत्थे चढ़ गया जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।


बताया जा रहा है कि सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर चौक के पास बीती रात कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एक जगह इकठ्ठा थे।इसकी जानकारी ग्रामीणों को लग गयी।लोगों ने सभी अपराधियों को घेर लिया जिसमे एक अपराधी ग्रामीण के हत्थे चढ़ गया बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।पकड़े गए अपराधी की ग्रामीणों ने खूब पिटाई की। सरायरंजन पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तबतक कथित अपराधी की बेरहमी से पिटाई होती रही।


इससे पहले ग्रामीणों की पूछताछ में पकड़े गए अपराधी ने अपने साथियों का मोबाइल नम्बर बताया जिस पर ग्रामीणों ने बात की तो उधर से गन्दी-गन्दी गालियां भी दी गयी। इतना ही नही ग्रामीण के मोबाइल पर मैसेज भेज कर ए के 47 क्या होता है,यह बताने की भी धमकी दी। पकड़ाए अपराधी ने अपना नाम पता बताने से इनकार कर दिया ।जिस जगह से अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ है वहां पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है ।




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता