ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

अपराध को लेकर विजय सिन्हा का फूटा गुस्सा, DM-SP के ट्रांसफर पर कह दी बड़ी बात

LAKHISARAI: बिहार में अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि पिपरिया में आज फिर मर्डर हुआ है। राज्य में अपराध का ग

अपराध को लेकर विजय सिन्हा का फूटा गुस्सा, DM-SP के ट्रांसफर पर कह दी बड़ी बात
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI: बिहार में अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि पिपरिया में आज फिर मर्डर हुआ है। राज्य में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। अच्छे अधिकारियों को हटाकर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए जवाबदेही भी तैयार कर लेना चाहिए था। 




विजय सिन्हा ने कहा कि सिर्फ DM-SP के ट्रांसफर से काम नहीं चलेगा। अधिकारीयों के मानसिकता पर ब्रेक लगाना होगा। अच्छे अधिकारीयों को रखें और भ्रष्ट अधिकारियों को साइड कर देना चाहिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का आक्रोश चरम पर दिख रहा था। उन्होंने कई अधिकारियों के नाम लेते हुए अपराध के मुद्दे पर आवाज़ उठाई। 




विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर विधासभा में हमारी कमेटी मौन नहीं रहेगी। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इससे अवगत कराएंगे। इसको लेकर हम ऊपर तक आवाज़ उठाएंगे। 


टैग्स