ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे शराब तस्कर, अब तो पुलिस पर कर रहे हमला

BHAGALPUR: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने बीते दिनों पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह कहा था कि आप अपराधियों को दौड़ाइये नहीं तो वो आपकों दौड़ाएगा। अपराधियों को बैठने नह

अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे शराब तस्कर, अब तो पुलिस पर कर रहे हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने बीते दिनों पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह कहा था कि आप अपराधियों को दौड़ाइये नहीं तो वो आपकों दौड़ाएगा। अपराधियों को बैठने नहीं दें नहीं तो वो खुराफात करेगा। भागलपुर में डीजीपी साहब की कही गयी यह बातें चरितार्थ होती दिखी। जहां वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया। इससे पता चलता है कि बिहार में शराब तस्करों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है। आम जनता की बात तो दूर वे पुलिस को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के सन्हौली मोड़ के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक स्कॉर्पियो पर गयी। जिस पर पुलिस के निशान वाला नंबर प्लेट लगा हुआ था। स्कॉर्पियों पर लाल और ब्लू रंग के नंबर प्लेट पर सफेद अक्षरों में BR06PC1742 लिखा हुआ था। जब पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोकना चाहा तो उस पर सवार लोगों ने पुलिस की टीम को कुचलने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान कई पुलिस जवान बाल-बाल बच गये। जब पुलिस ने पीछा किया तो सभी गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने स्कॉर्पियो से 430 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। 


शराब के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ लगातार छापेमारी के बावजूद शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब तस्कर अब भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की आंख में धूल झोककर बेखौफ धंधेबाज शराब की तस्करी में लगे हैं। ताजा मामला भागलपुर में सामने आया है जहां पुलिस की नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। स्कॉर्पियो में शराब की बड़ी खेप को देख पुलिस भी दंग रह गयी। शराब की यह खेप कहां से लाई गयी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। इन सभी बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 


शराब तस्करों का मनोबल बिहार में इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिस को देखना नहीं चाह रहे है। स्कॉर्पियो से पुलिस को कुचलने की कोशिश भागलपुर में की गयी। शराब तस्करों की इस करतूत के बाद भी यदि पुलिस चुप बैठी तो अपराधी इसी तरह से अपराध करते रहेंगे पुलिस को दौड़ाते रहेंगे। जरूरी है ऐसे अपराधियों को दौड़ाने की..उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने की। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें सजा दिलाने की ताकि फिर कोई अपराधी इस तरह की हिमाकत ना कर सके। अपराधियों में पुलिस का डर बना रहे। जब तक ऐसा नहीं होगा अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे।