ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

अंतरजातीय प्रेम विवाह करना लड़की को पड़ा महंगा, भाईयों ने मर्डर कर शव को कर दिया गायब

DESK :अंतरजातीय प्रेम विवाह करने की सजा लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पहले भरोसे में लेकर भाईयों ने उसे बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया दिल को दहला

अंतरजातीय प्रेम विवाह करना लड़की को पड़ा महंगा, भाईयों ने मर्डर कर शव को कर दिया गायब
Anamika
2 मिनट

DESK :अंतरजातीय प्रेम विवाह करने की सजा लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पहले भरोसे में लेकर भाईयों ने उसे बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया 

दिल को दहला देने वाली यह वारदात उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले की है. जहां बहन का प्रेम विवाह करना भाईयों को इतना नागवार गुजरा की उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मैनपुरी की रहने वाली लड़की ने कुछ दिन पहले दूसरी जाति के लड़के से प्रेम विवाह किया था और अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी. 

भाईयों ने बहन को भरोसे में लिया और शादी कबूल कर लेने की बात कह कर मैनपुरी बुलाया और दो भाईयों की मदद से उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया. जब युवक ने अपनी पत्नी के नंबर पर कॉल किया तो फोन नहीं लगा, जिसके बाद युवक ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. दिल्ली पुलिस ने लड़के की शिकायत के बाद  लड़की के एक भाई को धर दबोचा है . उसकी निशानदेही पर पुलिस मैनपुरी पहुंच शव की तलाश में जुट गई है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं किया गया है.