ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ खुलासा, 30 लाख का मोबाइल बरामद, चार अपराधी भी गिरफ्तार

BETTIAH: रेलवे पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा किया है। 30 लाख का मोबाइल दिल्ली से चोरी करने बाद अपराधी नेपाल में इसे बेचने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ह

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ खुलासा, 30 लाख का मोबाइल बरामद, चार अपराधी भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: रेलवे पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा किया है। 30 लाख का मोबाइल दिल्ली से चोरी करने बाद अपराधी नेपाल में इसे बेचने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने चार अपराधियों को दबोच लिया। इन अपराधियों के पास से चोरी के 127 मोबाइल बरामद किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार सभी अपराधी भारत नेपाल सीमा स्थित पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन के रहने वाले हैं। ये सभी शटरकटवा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो. सेराज, पप्पू गोस्वामी, नसरुद्दीन और करण कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि दिल्ली के कल्याणपुर स्थित एक मोबाइल दुकान में इन चोरों ने निशाना बनाया था। 


दुकान का शटर काटकर करीब 30 लाख का मोबाइल चोरी कर ली थी। चोरी के मोबाइल को सभी  ट्रेन से लेकर आ रहे थे। तभी शराब को लेकर चल रहे छापेमारी अभियान के दौरान जीआरपी की टीम ने सप्तक्रांति ट्रेन में तलाशी ली। जीआरपी ने कुमारबाग स्टेशन के पास चार बैग के साथ संदिग्ध युवकों को देखा और शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तब उस बैग में कई ब्रांडों के 127 मोबाइल बरामद किए गये। 


एक साथ इतने सारे मोबाइल को देखकर जीआरपी भी हैरान रह गयी। रेल पुलिस ने तुरंत मोबाइल को जब्त किया और चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की सभी घोड़ासहन के रहनेवाले हैं और देश के कई हिस्से से बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी कर नेपाल में बेच दिया करते हैं। रेल पुलिस इस चोर गिरोह से जुड़े नेपाल के सिंडीकेट के तार को भी खंगाल रही है जो चोरी का मोबाइल बड़े पैमाने पर खरीदने का काम करते है।


 जीआरपी इंस्पेक्टर कमल किशोर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो अपराधी मौके से फरार हो गये। फरार बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। जीआरपी का दावा है कि फरार आरोपियों की जल्द दबोचा जाएगा। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता