ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों के पिता को शादीशुदा लड़की से हुआ प्यार, महिला के परिजनों ने चार दिनों तक बांधकर पीटा

BEGUSARAI: बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक दो बच्चे के पिता को शादीशुदा महिला से इश्क लड़ाना काफी भारी पड़ गया। जब इस बात की भनक महिला के घर वालों को

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों के पिता को शादीशुदा लड़की से हुआ प्यार, महिला के परिजनों ने चार दिनों तक बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक दो बच्चे के पिता को शादीशुदा महिला से इश्क लड़ाना काफी भारी पड़ गया। जब इस बात की भनक महिला के घर वालों को हुई तो उन्होंने प्रेमी युवक को चार दिनों तक घर में बंधक बना लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर की है।


पीड़ित युवक की पहचान कैलाशपुर स्थित गांधीग्राम वार्ड नंबर चार निवासी कैलाश पासवान के 27 वर्षीय बेटे विकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकेश का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विकेश का पड़ोस में ही रहने वाली शंकर तांती की बेटी सरिता से मोबाइल के जरिए एक दूसरे से बातचीत शुरू हुई थी। 


लड़की के भाई और विकेश दोनों दोस्त है, एक दूसरे के घर आना जाना होता था, इसी बीच लड़की के संपर्क में आया था। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लड़की के भाई को लग गई। फिर क्या था जैसे ही विकेश लड़की के घर पहुंचा, उसके भाई और पिता ने विकेश को घर में बंद कर दिया और चार दिनों तक उसकी पिटाई करते रहे।


उधर, युवक के लापता होने के बाद परिजन उसे तलाश कर रहे थे इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि चार दिनों से उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के घर से बहोशी की हालत में युवक को बरामद कर लिया। बेगूसराय के सदर अस्पताल मे युवक इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता