ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

AIMIM नेता हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, गोली मारकर अब्दुल सलाम की ले ली थी जान; विधानसभा में भी उठा था मामला

GOPALGANJ: गोपालगंज में इसी महीने बेखौफ बदमाशों ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नेता की हत्या का मामला बिहार विधानसभा क

AIMIM नेता हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, गोली मारकर अब्दुल सलाम की ले ली थी जान; विधानसभा में भी उठा था मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में इसी महीने बेखौफ बदमाशों ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नेता की हत्या का मामला बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान AIMIM ने उठाया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही थी। इसी बीच एक नामजद आरोपी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।


दरअसल, बीते 12 फरवरी को नगर थाना के तुरकहा में बेखौफ अपराधियों एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को गोली मार दी थी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। जिसके बाद इस घटना को लेकर खूब सियासत हुई थी। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने विधानसभा में इस मामले को मजबूती से उठाया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही है। इसी बीच हत्याकांड के एक नामजद आरोपी सद्दाम ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब्दुल सलाम हत्याकांड में अभी भी तीन नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


बता दें कि बीते 12 जनवरी को AIMIM नेता असलम मुखिया अपने घर से थावे जंक्शन जा रहे थे। लखनऊ जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़नी थी लेकिन थावे जंक्शन पहुंचने से पहले ही पहले ही रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।