ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

AIG के 3 ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला

PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार में पर रोक थाम के लिए निगरानी विभाग लगातार तत्पर दिख रही है। निगरानी विभाग द्वारा लगातार भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अब ज

AIG के 3 ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में भ्रष्टाचार में पर रोक थाम के लिए निगरानी विभाग लगातार तत्पर दिख रही है। निगरानी विभाग द्वारा लगातार भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक निगरानी विभाग  निबंधन विभाग के एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ आय से अधिक  अर्जित करने का केस किया । इसके बाद सुबह से ही तलाशी ली जा रही है।


विशेष निगरानी इकाई ने एआईजी प्रशांत कुमार के ऊपर दो करोड़ 680585 रुपए आय से अधिक का केस दर्ज किया है। कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद निगरानी विभाग द्वारा प्रशांत कुमार के मुजफ्फरपुर, पटना एवं सिवान में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बता दें कि, बिहार की तीनों जांच एजेंसी निगरानी ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई और आर्थिक अपराध इकाई लगातार भ्रष्ट अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


निगरानी विभाग के तरफ से जिन जगहों पर छापेमारी कि जा रही है, उनमें सीवान स्थित मुफस्सिल थाना के महदेवा स्थित पैतृक निवास के साथ पटना के बोरिंग रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अलखराज अपार्टमेंट में शामिल है। रजिस्ट्रार एआईजी प्रशांत कुमार फिलहाल तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं। उनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।प्रशांत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में जमकर अवैध कमाई की है।

अपडेट जारी है ...